हफ्ते के पहले दिन सर्राफा बाजार में बड़ा फेरबदल: जानें 22 और 24 कैरेट का आज का नया भाव

सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता! 21 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,980 रुपये और चांदी 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर आई। जानिए मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत अपने शहर के 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 September 2026, 8:45 AM IST
google-preferred

New Delhi: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते की तेजी के बाद 21 सितंबर की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव नीचे आए हैं।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वैश्विक बाजार का असर और मुख्य शहरों की रेट लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,55,880 रुपये और 22 कैरेट 1,42,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका: हॉलमार्किंग फीस 67% बढ़ी, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिल्ली की तर्ज पर 24 कैरेट का भाव 1,55,980 रुपये पर बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी सोमवार का दिन राहत लेकर आया है। 21 सितंबर की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

सोना खरीदने से पहले थाम लें दिल, दिल्ली से लखनऊ तक आसमान छू रही 24 कैरेट की कीमतें, देखें नए रेट

पिछले हफ्ते जहां चांदी में 10,000 रुपये का बड़ा उछाल देखा गया था, वहीं इस हफ्ते की शुरुआत नरमी के साथ हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चा तेल और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियां आगे भी धातुओं की चाल तय करेंगी।

Location :  New Delhi

Published :  21 September 2026, 8:45 AM IST

Advertisement