Asian Games 2026: एशियन गेम्स के पहले दिन चमकीं भारत की बेटियां, 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

Updated : 20 September 2026, 10:24 AM IST
google-preferred

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार और गर्व से भरी रही है। खेल महाकुंभ के पहले ही दिन भारत की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश को पहला मेडल दिला दिया है। भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

तीन धुरंधर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी उतरी थी। इन तीनों महिला खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपने खेल में गजब का फोकस और संयम दिखाया। तीनों ने मिलकर कुल 1898.0 का शानदार स्कोर बनाया और इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।

Asian Games 2026: 57 रन पर ढेर हुई जापानी टीम, 90 गेंद रहते भारत की शानदार जीत; सेमीफाइनल में अब बांग्लादेश से टक्कर

चीन के साथ हुआ कड़ा मुकाबला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का रहा। भारतीय टीम ने चीन जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, चीन ने इस इवेंट में स्वर्ण यानी गोल्ड मेडल अपने नाम किया और साथ ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला।

इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पिछला बेस्ट स्कोर 1904.02 का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, जापान की टीम 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही और कांस्य (ब्रॉन्ज) मेडल जीतने में सफल रही।

Asia Cup Trophy: नकवी की जिद से फंसा पेंच; BCCI ने साफ किया एशिया कप ट्रॉफी ना लेने पर Team India का Stand

देश भर में खुशी की लहर

एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत की झोली में सिल्वर मेडल आने से खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि की चर्चा हो रही है। इस शानदार शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि इस बार के एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी देश का मान बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 September 2026, 10:24 AM IST

Advertisement