Punjab Murder: शादी में थिरक रहे थे सरपंच, तभी हुई ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात

तरन तारन में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरपंच का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सरपंच के सिर में गोली मार दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 February 2026, 6:40 PM IST
google-preferred

Punjab: पंजाब में क्राइम का बढ़ता ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। तरन तारन में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरपंच का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सरपंच के सिर में गोली मार दी। हमलावर के पीछे भागे भाई को भी गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हरपिंदर सिंह तरन तारन के गांव ठठियां महंता के सरपंच थे।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया सिद्धू फार्म हाउस में एक शादी समारोह चल रहा था जहां हरबरिंद्र सिंह भी मौजूद थे। वहां उन पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान उनको गोली लग गई और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने की एक शख्स ने कोशिश की उसको भी पैर में गोली लगी है। उसका इलाज किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह धमकी या एक्सटॉर्शन का मामला नहीं लग रहा है। अब तक की जांच में आपसी रंजिश का मामला दिखाई दे रहा है, लेकिन हम सारे एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

नेता भी सुरक्षित नहीं

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, "पंजाब में आप की सरकार में आप के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और कोई जवाबदेही नहीं है। तरनतारन के AAP सरपंच हरपिंदर सिंह की एक शादी समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई।"

पिछले महीने भी हुई थी हत्या

पिछले महीने आप के ही एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमृतसर में एक वेडिंग हॉल में जरमल सिंह पर हमला किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 February 2026, 6:40 PM IST

Advertisement
Advertisement