पेपर लीक पर AAP घिरी! स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना, CJP को बताया ‘बी टीम’
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए, लेकिन केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है।