दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत AAP के कई नेताओं को हिरासत में लिया, जानिये क्या है मामला

दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज…

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 February 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: जनकपुरी में युवक कमल की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई थी लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार का नाम रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

क्या बोले सौरभ भारद्वाज

इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज कैंडल मार्च निकालने वाले थे लेकिन मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी थाने ले जाया गया। जहां कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखा गया है।

गड्ढे में गिरने से मौत

दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जनकपुरी में 25 साल युवक कमल की दिल्ली सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मौके के ठेकेदार का नाम रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

सौरभ भारद्वाज किए सवाल?

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश जाकर मजदूर ढूंढे जा रहे हैं। जिससे उन्हें दोषी ठहराया जा सके। लेकिन सवाल ये है कि मौके पर जाकर झूठ फैलाने वाले मंत्री आशीष सूद सहित सरकार और प्रशासन को कब आरोपी बनाया जाएगा? और उन पर कार्रवाई कब होगी?

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 February 2026, 6:34 PM IST

Advertisement
Advertisement