हिंदी
सुल्तानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर AAP का जोरदार प्रदर्शन
Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने आज जयसिंहपुर 100-बेड अस्पताल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अस्पताल में मरीजों का सही इलाज नहीं हो रहा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार गिरावट आ रही है।
AAP कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच हफ्ते में केवल एक दिन होती है, वह भी डॉक्टर की मौजूदगी पर निर्भर है। मरीजों को अक्सर बाहर की दवाइयां लेने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा, एक्स-रे और सीटी मशीनें काम नहीं कर रही हैं। डॉक्टरों की अनुपस्थिति और ब्लड जांच की सुविधाओं की कमी से मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन देने के लिए बुलाया था, लेकिन मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनसे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल पूछे।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत पर AAP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर का विवादित बयान वायरल, बोले– अर्थी सरकार या CM की निकालिए।#sultanpur #protest #AAP pic.twitter.com/6bn9DQ7MzW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 26, 2025
सुल्तानपुर में पटाखा व्यवसाई के घर विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, वीडियो से समझे पूरा मामला
इस पर डॉ. भास्कर ने कहा, “हम लोगों की अर्थी क्यों निकालेंगे? अगर अर्थी निकालनी है तो सरकार या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निकालिए।” इस बयान ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के गुस्से को और बढ़ा दिया।
AAP कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अस्पताल प्रशासन, खासकर सीएमएस और सीएमओ की अर्थी निकालकर पूरे क्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार कमी और सरकारी अनदेखी से जनता परेशान है।
स्थानीय लोग और मरीज प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं, जिससे रोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ब्लड जांच की सुविधा नहीं होना और एक्स-रे व सीटी मशीनों का खराब होना मरीजों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। लोगों का मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के बजाय ऐसे बेतुके बयान विवाद और नाराजगी को बढ़ाते हैं।

अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल डॉ. भास्कर के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग उठ रही है।
सुल्तानपुर में गूंजा धमाका! त्योहार से पहले पटाखों के गोदाम में मची तबाही, जानें कैसे घटी घटना
AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि आम नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं केवल व्यक्तिगत शिकायत नहीं रह गई हैं। यह एक संगठित आवाज बन चुकी है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि अगर सरकार और प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन हो सकता है।
Location : Sultanpur
Published : 26 October 2025, 12:34 PM IST
Topics : AAP Health Protest sultanpur news UP News uttar pradesh