अखिलेश यादव ने योगी सरकार को दे डाली खुली चुनौती, बोले- ‘AI में हम पीछे कर देंगे’, जानिए क्या है पूरा मामला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए AI से वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। अखिलेश ने AI के जरिए तैयार एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि सरकार ऐसे बच्चों के खेल न खेले। उन्होंने भ्रष्टाचार, स्कूल बंदी और एक्सप्रेसवे की खराब हालत को लेकर भी सरकार को घेरा।