साइबर ठगों के चंगुल से वापस आए 55 हजार रुपये, देवरिया की बरहज पुलिस ने पीड़ित के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित अनिल शुक्ल के ठगी गए 55 हजार रुपये समय रहते होल्ड कराकर उनके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 November 2026, 5:29 PM IST
google-preferred

Deoria: साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बरहज पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ठगी के 55 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत

बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया अफगान निवासी अनिल शुक्ल पुत्र जनक शुक्ल साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए थे। उन्होंने 6 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में बरहज थाने की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 55 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

Deoria: जिस पुलिस चौकी में मिलनी चाहिए सुरक्षा, वहीं खाकी वर्दी में छलक रहे जाम?

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Deoria News: CHC में बीमार बेटे का हाल जानने गए पिता से मारपीट और अभद्रता, पुलिस जांच जारी

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल

देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Location :  Deoria

Published :  3 November 2026, 5:29 PM IST

Advertisement