जो बैंककर्मी दूसरों को देता है खाता सुरक्षित रखने की जानकारी, वो ही गंवा बैठा 16 लाख रुपये, पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट का बड़ा मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने IGL गैस ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 16 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप पर फर्जी लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड कराई और मोबाइल का एक्सेस लेकर छह बार में बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर ली।