Gorakhpur: ऑनलाइन ठगी के शिकार रिटायर्ड बैंक अधिकारी को ऐसे मिली रकम वापस

जनपद गोरखपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को पुलिस ने ठगी की रकम वापस करवायी।

Gorakhpur: जनपद गोरखपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से कुल ₹3,48,001 की पूरी धनराशि वापस दिला दी गई है। यह कार्रवाई न केवल पीड़ित के लिए राहत भरी साबित हुई, बल्कि साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का भी स्पष्ट संदेश देती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  राज करने न्यायर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम ने इस पूरे प्रकरण में त्वरित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई की। जैसे ही पीड़ित सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस हरकत में आ गई।

पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक/सरकारी प्रतिनिधि बताकर पेंशन बंद होने का भय दिखाया और सीनियर सिटिजन कार्ड बनाने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में पैसे ऐंठ लिए। ठगों की चालाकी में आकर पीड़ित ने कुल ₹3,48,001 की राशि विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर कर दी।

US Reduced Tariffs: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, अब देना होगा इतना टैक्स

साइबर सेल टीम ने लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और संदिग्ध खातों में गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर पीड़ित के खाते में रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस की सतर्कता का परिणाम यह रहा कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को ₹1,62,872.83 तथा दिनांक 2 फरवरी 2026 को शेष ₹1,85,128.17 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। इस तरह कुल ₹3,48,001 की पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित को लौटाई गई।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, साइबर नोडल उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी अविराम और आरक्षी विकास मौर्या की अहम भूमिका रही।

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्या मामले की जांच सीबीआई के जिम्मे, देहरादून पहुंची टीम

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के झांसे में न आएं और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। यह कार्रवाई साबित करती है कि समय पर सूचना और पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी की रकम भी वापस पाई जा सकती

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 3 February 2026, 1:37 AM IST

Advertisement
Advertisement