महराजगंज में मनरेगा श्रम बजट पर मंथन, इतने लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

महराजगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा श्रम बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लेबर बजट और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें कार्यदायी संस्थाओं, समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुखों ने भाग लिया।

Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 के श्रम बजट एवं कार्ययोजना को लेकर कार्यदायी संस्थाओं, समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लेबर बजट और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुखों एवं अधिकारियों से संवाद करते हुए निर्देश दिया कि श्रम बजट से संबंधित कार्ययोजना का अनुमोदन अनिवार्य रूप से क्षेत्र पंचायत की बैठक में कराया जाए। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने यह पुष्टि की कि उनके द्वारा तैयार लेबर बजट एवं कार्ययोजना मनरेगा अधिनियम, नियमावली एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है तथा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही जनपद स्तर पर भेजी गई है।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि जनपद से मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 में अनुमानित 7038217 मानव दिवस सृजन एवं लगभग 29560.52 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा रहा है।

US Reduced Tariffs: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, अब देना होगा इतना टैक्स

डीएम ने दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना ग्राम स्तर पर कार्य की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही तैयार की जाए। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उपायुक्त श्रम रोजगार ने बताया कि जनपद में लगभग 2.86 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 1.51 लाख श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है।

महराजगंज में 14 करोड़ की लागत से बन रहा तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर, डीएम ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 February 2026, 2:40 AM IST

Advertisement
Advertisement