Deoria News: CHC में बीमार बेटे का हाल जानने गए पिता से मारपीट और अभद्रता, पुलिस जांच जारी

देवरिया के सलेमपुर CHC में बीमार बेटे का हाल जानने पहुंचे पिता ने अस्पताल कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। मोबाइल छीनने का दावा भी किया गया है। आखिर अस्पताल में क्या हुआ था? पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 October 2026, 1:41 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपने बीमार सात वर्षीय बेटे का हाल जानने पहुंचे पिता के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें फोन वापस मिल गया। पीड़ित ने सलेमपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बीमार बेटे का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे पिता

पीड़ित के अनुसार, बुधवार की रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका सात वर्षीय पुत्र शिवांस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में भर्ती है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। वहां उनके पुत्र को उसके बाबा शंभू कुमार उपचार के लिए लेकर आए थे। नागेंद्र ने ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट से बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर और उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इस पर फार्मासिस्ट ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्रता की।

देवरिया में मौसम का कहर! कटाई से पहले खेतों में बिछ गई धान की फसल, किसानों की सालभर की मेहनत पर फिरा पानी

इमरजेंसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति की तस्वीर लेने का आरोप

नागेंद्र का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर मोबाइल से तस्वीर खींची और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिखाने की बात कही। इससे नाराज होकर वहां मौजूद वार्ड बॉय, चीफ फार्मासिस्ट, सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल परिसर में बैठे एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक ने उनके साथ मारपीट की।

शिकायत पत्र (IMG: Dynamite News)

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह पुलिस का पहरा; पार्कों से स्कूलों तक चला सुरक्षा अभियान

चीफ फार्मासिस्ट पर मोबाइल छीनने का आरोप

पीड़ित ने गाली-गलौज करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। हालांकि, पीड़ित के मुताबिक उनका मोबाइल फोन अब सलेमपुर कोतवाली से वापस मिल चुका है। उन्होंने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराने और घटना के समय मौजूद लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि मरीजों के इलाज के लिए बने अस्पताल में एक अभिभावक के साथ इस तरह के व्यवहार के आरोपों की सच्चाई क्या है? मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Location :  Deoria

Published :  31 October 2026, 1:41 PM IST

Advertisement