बरेली में दिवाली की खुशियों के बीच चाचा बना मौत की वजह? फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली चाचा की मारपीट और आए दिन की प्रताड़ना से परेशान 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिवाली की रात हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 November 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Bareilly: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में चाचा की कथित मारपीट और आए दिन की प्रताड़ना से परेशान 19 साल युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिवाली की रात हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। बेटी की मौत के बाद पिता ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

नशे में धुत होकर घर पहुंचा चाचा, मां-बेटी को पीटा

मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर गली नंबर तीन का है। यहां रहने वाले संजीव कश्यप की 19 वर्षीय बेटी नैंसी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पिता के मुताबिक, रविवार शाम वह दिवाली की तैयारी के लिए मिठाई खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई सचिन उर्फ राजा कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि उसने उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। घर लौटने पर पत्नी ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद नैंसी अपने पिता के साथ सुभाषनगर थाने पहुंची और चाचा के खिलाफ शिकायत दी।

थाने से शिकायत देकर लौटी

अस्पताल में परिजन

पिता का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद चाचा की हरकतों पर रोक नहीं लगी। घर लौटने के बाद सचिन उर्फ राजा ने फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार में लगातार हो रहे विवाद और कथित प्रताड़ना से नैंसी बुरी तरह परेशान थी। आरोप है कि रविवार रात करीब एक बजे उसने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को फंदे पर लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

काम के स्ट्रेस ने ले ली इंजीनियर की जान? बरेली में राहुल की संदिग्ध मौत पर उठे कई सवाल, बिलख उठे परिजन

होनहार बेटी की मौत से मां बेसुध

नैंसी की मां गोमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि नैंसी दो बेटियों में बड़ी थी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। वह पढ़ने में होनहार थी। मां का आरोप है कि देवर नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। परिवार के दूसरे सदस्य भी उसे संरक्षण देते थे। बेटी की मौत के बाद मां बार-बार बेसुध हो रही हैं। वहीं पिता संजीव कश्यप ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी समय रहते कदम नहीं उठाए गए।

चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास

मामले में सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी चाचा सचिन उर्फ राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

Location :  Bareilly

Published :  9 November 2026, 7:58 PM IST

Advertisement