Gorakhpur: ससुराल में पत्नी-बेटी से मिलने आया था बलिराम, पोखरे में उतरते ही हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप
गोरखपुर के गोला क्षेत्र में ससुराल आए 38 वर्षीय युवक की गहरे पोखरे में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाने के लिए पोखरे में उतरा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।