कर्ज चुकाने के लिए बना डाला लूट का प्लान, चाकू की नोक पर सराफा कारोबारी का अपहरण; 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
वाराणसी में कर्ज चुकाने के लिए सराफा कारोबारी के अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने कारोबारी को चाकू की नोक पर कार में बैठाया, उसके साथ मारपीट की और सोने के आभूषण व मोबाइल लूटकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल, कार और चाकू बरामद कर लिया।