गोरखपुर: हत्या के प्रयास के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, गुलरिहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गुलरिहा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: थाना गुलरिहा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 098/2026, धारा 281, 125(ए), 125(बी), 109, 117(2), 191(2), 191(3), 352 एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में इजहार पुत्र इसहाक निवासी हरसेवकपुर नंबर दो हाता टोला, सूरज पुत्र शिवलाल, जयराम पुत्र फुलचंद्र एवं दिलीप पुत्र फुलचंद्र निवासी हरसेवकपुर नंबर दो नरिया टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

 अफरा-तफरी का माहौल 

पुलिस के अनुसार, घटना  10 फरवरी 2026 की है। वादी के भाई की गाड़ी में दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा टक्कर मार दी गई। जब इस संबंध में उनसे पूछताछ की गई तो दोनों बाइक सवारों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर वादी के भाई के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

चार अभियुक्त गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आमजन में विश्वास 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा (चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज), उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सौरभ एवं कांस्टेबल हेमंत कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 10 February 2026, 5:43 PM IST

Advertisement
Advertisement