Acid Attack: बरेली में सोते परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे झुलसे
बरेली जिले के शेरगढ़ कस्बे में शनिवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे एक परिवार पर अज्ञात हमलावर ने तेजाब फेंक दिया, जिससे पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।