खेत में खून से लथपथ मिला शव, सीने में लगी थी गोली, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही
उत्तर प्रदेश के बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को रामगंगा पुल के पास वनकटी में अनुराग नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ है। अनुराग के सीने में गोली लगी थी और उसका शव पूरी तरह से खून से लथपथ था। काफी तफ्तीश के बाद जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या करार रही है।