Saharanpur News: गंगोह की बड़ी मस्जिद पर गिरी बिजली, जोरदार धमाके से टूटा मीनार का हिस्सा

सहारनपुर जिले के गंगोह में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी मस्जिद को नुकसान पहुंचा। बिजली गिरने से मीनार का एक हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा, जबकि मस्जिद में लगे कई विद्युत उपकरण जल गए।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 29 October 2026, 7:46 PM IST
google-preferred

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी मस्जिद को नुकसान पहुंचा। बिजली गिरने से मीनार का एक हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा, जबकि मस्जिद में लगे कई विद्युत उपकरण जल गए। घटना के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में हलचल मच गई। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

सुबह 5:45 बजे हुआ हादसा

यह घटना गंगोह कस्बे के मोहल्ला गुजरान स्थित बड़ी मस्जिद में हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे मस्जिद की मीनार पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली का प्रभाव इतना तेज था कि मीनार का कुछ हिस्सा टूटकर कई फुट दूर जा गिरा। घटना के समय हुई तेज आवाज से आसपास के लोग चौंक गए। बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही।

ये भी पढ़ें: Saharanpur News: विकास प्राधिकरण के जोन में धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण, क्या किसी बड़े हादसे का है इंतजार?

इनवर्टर और लाइट फिटिंग भी जली

आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ वहां लगे कई विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। इनमें इनवर्टर, बिजली चेंजर और लाइट फिटिंग समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। मस्जिद के मुफ्ती फाजिल ने बताया कि बिजली गिरने से मस्जिद में काफी नुकसान हुआ है। जोरदार धमाके के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता फैल गई।

Badi Masjid Gangoh

बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट से लोग परेशान

गंगोह क्षेत्र में बीती रात से बारिश हो रही थी। इस दौरान बिजली की कड़कड़ाहट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। मीनार का हिस्सा टूटने और विद्युत उपकरण खराब होने से मस्जिद को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

Badi Masjid Gangoh

खराब मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत

लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और ऊंचे ढांचों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। सुरक्षित और पक्के भवन के अंदर रहना बेहतर होता है।

Location :  Saharanpur

Published :  29 October 2026, 7:46 PM IST

Related News

Advertisement