महराजगंज में जंगली सूअर से टकराई SSB जवानों की बाइक, दो जवान गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर…

महराजगंज जिले के निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से जा रहे एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के दो जवानों की बाइक अचानक सामने आए जंगली सूअर से टकरा गई, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 March 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक से जा रहे एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के दो जवानों की बाइक अचानक सामने आए जंगली सूअर से टकरा गई, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम सभा करमहिया के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

अचानक सामने आ गया जंगली सूअर

जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान निचलौल से झूलनीपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे करमहिया गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक जंगली सूअर सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार बाइक सूअर से टकरा गई, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरकर घायल हो गए और दर्द से तड़पने लगे।

स्थानीय लोगों ने की मदद, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

चुनावी सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल में नये DGP की नियुक्ति, जानिये कौन हैं वरिष्ठ IPS सिद्धनाथ गुप्ता?

घायलों की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवानों की पहचान मृत्युंजय मौर्या (38) पुत्र धूपनाथ मौर्य, निवासी महाराजगंज और संजय यादव (40) पुत्र कल्लू यादव, निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों एसएसबी में तैनात बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Assembly Elections 2026: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, 11 सीटों पर आज मतदान, शाम चार बजे खुल जाएगा सियासी राज

ग्रामीणों में चिंता, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 16 March 2026, 1:53 PM IST

Advertisement