मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद किए 40 से अधिक मोबाइल फोन, लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, पढ़ें पूरी खबर…

मैनपुरी पुलिस और सर्विलांस टीम का यह संयुक्त ऑपरेशन खोए हुए मोबाइल मालिकों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, आखिर कैसे CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक ने पुलिस को 8.15 लाख रुपये की कीमत वाले 50 लापता हैंडसेट्स के सटीक सुराग तक पहुँचने में मदद की, पढ़ें पूरी खबर में आगे…

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 March 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से चला विशेष अभियान

दरअसल, जनपद मैनपुरी में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस टीम को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।

कई कंपनियों के मोबाइल फोन हुए बरामद

तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न कंपनियों के कुल 50 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद मोबाइलों में वीवो, सैमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, इंफिनिक्स, पोको, एमआई, लावा, आईक्यूओओ, टेक्नो और वन प्लस जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।

मैनपुरी में सरेआम गुंडागर्दी, इलाके में मचा हड़कंप; जानिये पूरा मामला

लोगों को वापस मिले उनके मोबाइल

पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मैनपुरी पुलिस का आभार जताया और इस कार्रवाई की सराहना की।

सर्विलांस टीम की रही अहम भूमिका

इस अभियान में सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक ज्ञान कुमार गौड़ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जुगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गौरव, चंचल और कांस्टेबल आशीष सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Mainpuri News: दरवाजा नहीं खटखटाया, सीधे घर में घुस गए दबंग; फिर महिला और बच्चों के साथ हुआ ऐसा कांड…

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मैनपुरी पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस दिलाया जा सके।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 16 March 2026, 1:44 PM IST

Advertisement