हिंदी
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में एक घर के भीतर घुसकर महिला और बच्चों के साथ हुई हिंसक झड़प ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। जहाँ एक ओर पीड़िता ने जिलाधिकारी के सामने न्याय की गुहार लगाई है, वहीं स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नाली विवाद बना बवाल
Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाली के विवाद को लेकर कुछ दबंगों पर घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोज निवासी पूजा पत्नी सत्यवीर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात हैं और ड्यूटी के कारण अक्सर घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं।
thana kurra
पीड़िता के मुताबिक, 6 मार्च 2026 को वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही माली उर्फ विपिन कुमार, चन्द्र, रिक्कू उर्फ लोकेंद्र सिंह, दर्शन उर्फ अमित कुमार, विवेक और विपिन कुमार की पत्नी ज्योति सहित अन्य लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने जान से मारने की नीयत से महिला और उसके बच्चों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें और बच्चों को चोटें आईं।
मैनपुरी में हैरान करने वाली वारदात, मालिक की गैरमौजूदगी में नौकर ने किया बड़ा खेल
महिला का आरोप है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कुर्रा पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस पर यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उसे ही चालान कर जेल भेजने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने बताया कि पुलिस के डर की वजह से उसने निजी अस्पताल में इलाज कराया। वहीं अब करीब आठ दिन बाद पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए बुला रही है, जबकि वह अभी भी चलने-फिरने में असमर्थ है।
महिला का कहना है कि पुलिस ने मामले में केवल एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
मैनपुरी में सरेआम गुंडागर्दी, इलाके में मचा हड़कंप; जानिये पूरा मामला
फिलहाल पीड़िता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।