मैनपुरी में सरेआम गुंडागर्दी, इलाके में मचा हड़कंप; जानिये पूरा मामला

मैनपुरी जिले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 March 2026, 7:01 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहे की है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर लगातार बेल्ट और हाथों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहते हैं।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि युवक हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर और उनके पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को तब तक पीटा गया जब तक वह अचेत होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

मैनपुरी में हैरान करने वाली वारदात, मालिक की गैरमौजूदगी में नौकर ने किया बड़ा खेल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक के साथ मारपीट की वजह अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अभी सभी तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

हरकत में आया पुलिस प्रशासन 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मैनपुरी से दिल्ली तक गूंजेगा लाल झंडा! 24 मार्च की जन आक्रोश रैली को लेकर बड़ी तैयारी, जानें पूरा प्लान?

पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही युवक की हालत की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 12 March 2026, 7:01 PM IST

Advertisement