Viral: ब्राजील का अनोखा काजू का पेड़, दूर से दिखता है जंगल जैसा; 2 एकड़ में फैला है ‘आलस का पेड़’
ब्राजील में एक ऐसा काजू का पेड़ है, जिसे दूर से देखने पर पूरा जंगल समझने की भूल हो सकती है। इसकी शाखाएं जमीन तक पहुंचकर दोबारा जड़ें बना लेती हैं और नए तनों का रूप ले लेती हैं। इसी अनोखी प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण यह पेड़ करीब 2 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।