हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी अख्तर अली को सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ गया। युवक द्वारा एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और इसे समाज में गलत संदेश देने वाला बताया गया।
वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कोल्हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई के बाद अख्तर अली ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने लोगों से भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।
इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष (एसओ) कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
Location : Maharajganj
Published : 31 May 2026, 6:10 PM IST
Topics : Maharajganj Police Action social media UP News viral