चुनावी सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल में नये DGP की नियुक्ति, जानिये कौन हैं वरिष्ठ IPS सिद्धनाथ गुप्ता?

पश्चिम बंगाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। राज्य में विधान सभा चुनाव के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में सोमवार को पुलिस महकमे के टॉप ऑर्डर में बड़ा फेरबदल किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 March 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Kolkata: विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सिद्धनाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल के नए DGP की कमान सौंपी है, वहीं अजय नंद को कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वहीं नटराजन रमेश बाबू को डीजी, करेक्शनल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इसके अलावा अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य में चुनावी माहौल के बीच सरकार और प्रशासन दोनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव को इस आदेश का पालन आज दोपहर 3 बजे तक करने आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में ये भी कहा गया है कि जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है उन्हें चुनाव से जुड़ी हुई कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

Israel Iran War: दुनिया की निगाहें उत्तर कोरिया पर, जानिए किम जोंग उन की अगली चाल

सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर यह  कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में अफसरशाही में और तबादले करेगा।

कौन हैं सिद्धनाथ गुप्ता

सिद्धनाथ गुप्ता साल 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्हें लंबे प्रशासनिक अनुभव और पुलिस विभाग में उनकी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद ये बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य में अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है।

Oscar Awards 2026: 98th Academy Awards से पहले जानिए ऑस्कर के सबसे बड़े रिकॉर्ड, इन फिल्मों और कलाकारों का रहा दबदबा

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

Location : 
  • Kolkata

Published : 
  • 16 March 2026, 12:45 PM IST

Advertisement