हिंदी
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस बार कई फिल्मों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा, जबकि ‘सिनर्स’ और ‘हैमनेट’ ने भी अहम कैटेगरी में जीत दर्ज की।
ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस बार कई फिल्मों का दिखा शानदार प्रदर्शन (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Washington: फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह Academy Awards के 98वें संस्करण का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित Dolby Theatre में किया गया। इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई बड़ी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक Paul Thomas Anderson की फिल्म One Battle After Another की रही, जिसने कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।
वहीं Ryan Coogler के निर्देशन में बनी फिल्म Sinners ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 ऑस्कर अवॉर्ड जीते। इस साल कई कैटेगरी में कड़ी टक्कर देखने को मिली और दुनिया भर के कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया।
ऑस्कर 2026 में फिल्म One Battle After Another ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीतकर समारोह में अपना दबदबा कायम किया। इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और कास्टिंग जैसी महत्वपूर्ण कैटेगरी में जीत हासिल की।
फिल्म के निर्देशक Paul Thomas Anderson को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब Sean Penn ने इसी फिल्म के लिए जीता।
History is made! ONE BATTLE AFTER ANOTHER wins the first-ever Oscar for Best Casting. Congratulations, Cassandra Kulukundis! #Oscars pic.twitter.com/ntRFXjVNdE
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
फिल्म Sinners भी इस साल ऑस्कर में चर्चा का केंद्र रही। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से 4 में इसने जीत दर्ज की।
फिल्म के लिए Michael B. Jordan को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमाटोग्राफी जैसी अहम कैटेगरी में भी जीत हासिल की।
The Oscar for Best Animated Short Film goes to... THE GIRL WHO CRIED PEARLS! #Oscars pic.twitter.com/X9BmtmahLv
— The Academy (@TheAcademy) March 15, 2026
इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म Hamnet के लिए Jessie Buckley को मिला। वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड Amy Madigan ने फिल्म Weapons के लिए जीता।
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड KPop Demon Hunters को मिला, जबकि बेस्ट विजुअल इफेक्ट का सम्मान Avatar: Fire and Ash ने अपने नाम किया।
इस समारोह में भारतीय अभिनेत्री Priyanka Chopra भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के विजेता की घोषणा की। इस कैटेगरी में नॉर्वे की फिल्म Sentimental Value ने बाजी मारी।
Congrats to Tamara Deverell and Shane Vieau on their Best Production Design win for FRANKENSTEIN! #Oscars pic.twitter.com/DLx8cBXiDT
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- Golden
बेस्ट साउंड - F1
The team behind AVATAR: FIRE AND ASH wins the Oscar for Best Visual Effects. #Oscars pic.twitter.com/dxWJVGIgFj
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - Frankenstein
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - Frankenstein
ALL THE EMPTY ROOMS wins the Oscar for Best Documentary Short Film. Congratulations #Oscars pic.twitter.com/coBs5EDKHp
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस बार कई नई और दमदार फिल्मों ने अपना प्रभाव छोड़ा। शानदार कहानियों, बेहतरीन निर्देशन और दमदार अभिनय के दम पर इन फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी।