हिंदी
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दिखाया गया काल झंडा
Maharajganj: महराजगंज जिले में आयोजित भारतीय समाज पार्टी के सामाजिक समरसता कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। कार्यक्रम स्थल पर अचानक हुए इस विरोध से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महराजगंज में भारतीय समाज पार्टी के सामाजिक समरसता कार्यक्रम के दौरान यूपी के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को काला झंडा दिखाया गया। देखे वायरल वीडियो #Maharajganj #UPNews #MaharajganjPolice #OmprakashRajbhar pic.twitter.com/OlkoyJKlEY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
Location : Maharajganj
Published : 16 March 2026, 2:11 PM IST