हिंदी
नगर पालिका
Maharajganj: शहरी निकायों में मनोनीत सभासदों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 के अंतर्गत राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले की 3 नगर पालिका परिषदों और 8 नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची जारी की गई है। आदेश के अनुसार इन नामों को नगर निकायों में मनोनीत सभासद के रूप में शामिल किया गया है। जिससे स्थानीय निकायों के कार्यों में सामाजिक सहभागिता और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिल सके।
जारी सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद महराजगंज में मुरारीलाल निगम, जगदीश निषाद, मेवालाल, अभय जायसवाल, और राजीव द्विवेदी को मनोनीत सभासद बनाया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में रीता देवी, राकेश दुबे, मुन्ना गौड़ और राजेन्द्र सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद नौतनवा में राम नारायण जायसवाल, ब्रिजेन्द्र श्रीवास्तव, शालू गौड़, रमेश चन्द्र मंगल, धनंजय साहू और अजय अग्रहरी को मनोनीत सभासद बनाया गया है। इसी क्रम में जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में भी मनोनीत सभासदों की घोषणा की गई है। घुघली नगर पंचायत में संजय जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह, अमर सिंह, सुग्रीव खरवार, प्रमोद खरवार और अम्बेडकर कुमार को मनोनीत किया गया है।
बृजमनगंज नगर पंचायत में हरिशंकर सिंह, अजीत सिंह और अशोक जायसवाल को मनोनीत सभासद बनाया गया है। निचलौल नगर पंचायत में पवन श्रीवास्तव, निपेन्द्र सिंह और हरेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पनियरा नगर पंचायत में जयप्रकाश जायसवाल, लालमन सिंह और नरेश सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं परतावल नगर पंचायत में दीनानाथ वैश्य, तेजा मोदनवाल और आशीष लोधी को शामिल किया गया है।
इसके अलावा सोनौली नगर पंचायत में महादेव जायसवाल, चन्द्रशेखर वर्मा और रवि वर्मा को तथा चौक नगर पंचायत में प्रेम जायसवाल, जन्ती मद्धेशिया और महेश लोहिया को मनोनीत सभासद बनाया गया है। वहीं आनन्दनगर नगर पंचायत में विकास चौरसिया, मनीषा और रवि पासवान को मनोनीत किया गया है।
Video: महराजगंज में ओम प्रकाश राजभर को क्यों दिखाए काले झंडे? जानें इस वीडियो में हकीकत
सरकार की ओर से जारी आदेश पर प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद के हस्ताक्षर हैं। सूची जारी होने के बाद जिले के शहरी निकायों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मनोनीत सभासद बनने वालों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं कई जगहों पर इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
Location : Maharajganj
Published : 17 March 2026, 12:06 AM IST