धवल चिल्ड्रन हॉस्पिटल पर फिर बवाल, एबीवीपी ने किया घेराव, CMO बोले-‘दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई’
जिले का चर्चित धवल चिल्ड्रन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने एबीवीपी पदाधिकारी के साथ मारपीट की।