महराजगंज में निजी जमीन पर कब्जे का मामला पहुंचा कोर्ट, आदेश आते ही मौके पर हुआ बड़ा एक्शन

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर निजी भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट अमीन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा हटाया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 September 2026, 6:14 PM IST
google-preferred

Maharajganj : कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के टोला मंझरिया में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर निजी भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरी कार्रवाई कोर्ट अमीन की देखरेख में न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।

निजी भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, अजय श्रीवास्तव की निजी भूमि पर कब्जे को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की स्थिति का जायजा लिया गया और आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद मौके पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हटा कब्जा

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखी। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। कोर्ट अमीन ने न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई।

न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई को लेकर गांव में दिनभर चर्चा बनी रही। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कब्जा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Location :  Maharajganj

Published :  8 September 2026, 6:14 PM IST

Related News

Advertisement