महराजगंज में खाद्य विभाग का एक्शन, खोया-पनीर को लेकर खुल सकता है बड़ा राज

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को अचानक छापेमारी की। टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक दुकान से खोया और पनीर के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 August 2026, 6:48 PM IST
google-preferred

Maharajganj : खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कोल्हुई कस्बे में अचानक छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान एक दुकान से खोया और पनीर के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मानकों में कमी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों में खाद्य सामग्री की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोल्हुई कस्बे में पहुंचकर दुकानों पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने खोया और पनीर की गुणवत्ता परखने के लिए नमूने एकत्र किए। टीम की कार्रवाई देखकर आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विभाग की इस कार्रवाई को मिलावटखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर खाद्य पदार्थों की जांच कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है।

महराजगंज में पुलिस पर उठे सवाल? मुकदमा दर्ज न होने से नाराज वकीलों ने किया चक्का जाम

लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कोल्हुई कस्बे में जांच अभियान के तहत पहुंची थी। इस दौरान एक दुकान से खोया और पनीर के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ तय मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट करने वालों में बढ़ी चिंता

खाद्य विभाग की छापेमारी के बाद मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। विभाग के अफसर ने बताया कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच और सैंपलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  26 August 2026, 6:45 PM IST

Related News

Advertisement