गोरखपुर में हत्या या हादसा? 9 साल के बच्चे की पोखरे में मौत, पूरे मोहल्ले में डर फैलाया

गोरखपुर हुमायूंपुर में 9 वर्षीय मासूम की पोखरे में मौत से इलाके में मातम। परिजन और स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि किशोर ने बच्चे को पानी में धक्का दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कर जांच में जुटी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है।

Gorakhpur: शहर के हुमायूंपुर उत्तरी इलाके में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। जहां 9 साल मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मोहल्ले के ही एक झुग्गी में रहने वाले किशोर ने बच्चे को पानी में धक्का दे दिया या डुबो दिया। जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और झुग्गी बस्ती में मातम का माहौल है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में रहने वाला 9 साल ममीलुनहक पुत्र सरिफ्फुल सोमवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

गोरखपुर में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड… कौन है आरोपी जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया?

परिवार में कोहराम मचा

तलाश के दौरान मोहल्ले में स्थित एक पोखरे के पास कुछ लोगों ने बच्चे को पानी में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पानी में डुबो दिया

स्थानीय लोगों के अनुसार, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला 13 साल एक किशोर के साथ बच्चे का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी किशोर ने गुस्से में आकर बच्चे को पोखरे में धक्का दे दिया या पानी में डुबो दिया।

मृतक का परिवार

बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से असम का रहने वाला है और यहां झुग्गी-खोपड़ी बनाकर रहता है। परिवार के लोग मजदूरी और कबाड़ बीनकर किसी तरह गुजर-बसर करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार पर बच्चे की मौत ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर गोरखनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके। साथ ही संदिग्ध किशोर और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है लेकिन हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 17 March 2026, 12:59 AM IST

Advertisement