युद्ध वाले देशों में रह रहे महराजगंज के नागरिकों का जुटाया जा रहा डाटा, DM ने जारी की नंबर

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन ने खाड़ी देशों में रह रहे जिले के नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिलेवासियों से जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

महराजगंज: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में लगातार हो रहे बदलाव और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले के वे सभी नागरिक जो खाड़ी देशों या अन्य संवेदनशील देशों में रहकर नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पूरा विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य यह है कि किसी भी आपात परिस्थिति या संकट की स्थिति में जिले के नागरिकों तक त्वरित सहायता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन, ईरान और इराक जैसे देशों में रह रहे महराजगंज के लोगों का पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए जिलेवासियों से सहयोग की अपील की है।

IND vs ENG सेमीफाइनल: 23 साल बाद नहीं दिखेगी रोहित-विराट की जोड़ी, जानें इस मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेगी अहम जिम्मेदारी?

प्रशासन ने कहा है कि यदि जिले का कोई निवासी इन देशों में रह रहा है तो उसके परिजन, स्वजन या अभिभावक निर्धारित प्रारूप में उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। इस पहल का उद्देश्य विदेशों में रह रहे लोगों की अद्यतन जानकारी प्रशासन के पास रखना है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा, संकट या आकस्मिक परिस्थिति में प्रशासन समय पर संपर्क कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके।

नेपाल में आम चुनाव: 1.90 करोड़ मतदाता कर रहे अपनी किस्मत का फैसला, सोनौली बॉर्डर से डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्टिंग

प्रशासन द्वारा मांगी गई जानकारी में व्यक्ति का नाम, पिता या अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, वर्तमान में निवासरत देश तथा विदेश जाने का उद्देश्य जैसे नौकरी, पढ़ाई, व्यापार आदि का विवरण शामिल किया गया है। यह जानकारी संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी या तहसीलदार कार्यालय में जमा कराई जा सकती है। इसके अलावा सीधे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, महराजगंज को भी यह विवरण भेजा जा सकता है।

चार हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से लोग जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं या आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी : 9454417546

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) : 7007129969

उपजिलाधिकारी : 9956694951

आपदा विशेषज्ञ : 9628819145

इन नंबरों पर संपर्क कर लोग विदेशों में रह रहे अपने परिजनों का विवरण साझा कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने लोगों से सहयोग की अपील की

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती तौर पर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक है कि जिले के उन नागरिकों का अद्यतन विवरण प्रशासन के पास उपलब्ध रहे जो विदेशों में रह रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रशासन के पास पहले से उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित परिवारों से तुरंत संपर्क किया जा सकेगा और आवश्यक मदद या समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जिनके परिजन या परिचित इन देशों में रह रहे हैं, वे जल्द से जल्द उनकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 March 2026, 6:52 PM IST

Advertisement
Advertisement