महराजगंज में पति की हैवानियत: बीवी के मुंह में डाली ये गंदी चीज, बेटियों भी निकली खूंखार, जानें पूरा मामला

महराजगंज के घुघुली थाना क्षेत्र में जुलेखा बानो ने अपने पति और सौतेली बेटियों पर मारपीट और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी, न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Maharajganj: महराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और सौतेली बेटियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जुलेखा बानो पत्नी जयसर अली ने बताया कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे उसके साथ घर में मारपीट की गई और हत्या की कोशिश की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली बेटियों शीबरन और शकीना ने पहले उसे पकड़कर हाथ कसकर थाम लिया। इसके बाद उसके पति ने लाठी से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।

जबरदस्त मारपीट और यूरिया का आरोप

पीड़िता के अनुसार, मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। आरोप है कि उसके पति ने हत्या की नीयत से उसके मुंह में रासायनिक यूरिया डालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके गले को दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।

जान बचाकर भागी पीड़िता

जुलेखा बानो किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलकर घर से भागने में सफल रही। उसने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, जिसके जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी लिखित शिकायत

अस्पताल में इलाज के बाद पीड़िता घुघुली थाने पहुंची और पति समेत आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि घटना बेहद गंभीर थी और समय रहते वहां से नहीं भागती तो उसकी जान भी जा सकती थी। महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है, ताकि ऐसे मामले में तुरंत कार्रवाई हो सके।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 March 2026, 4:18 PM IST

Advertisement
Advertisement