जिस जीवनसाथी का थामा हाथ, वही बना काल: बदायूं में घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी 36 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 30 September 2026, 12:46 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पत्नी से चल रहा था विवाद

यह सनसनीखेज मामला उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव का है। जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - Budaun Crime: रात में हुआ पति-पत्नी का विवाद, कुछ देर बाद हत्या; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

आरोपी हिरासत में

सूचना मिलने पर रात करीब 2 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी पति आशीष को हिरासत में ले लिया। मृतक महिला की पहचान मोहिनी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें - Budaun: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

इस संबंध में एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है।

Location :  Budaun

Published :  30 September 2026, 12:46 PM IST

Advertisement