Bihar: खगड़िया के सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा: सीढ़ी का रेलिंग टूटने से 9 साल की छात्रा की मौत, चार अन्य बच्चे घायल

बिहार के खगड़िया में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय पासबान टोला में सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई, जिससे 9 साल की एक छात्रा की मौत हो गई और चार बच्चे घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

Updated : 30 September 2026, 12:08 PM IST
google-preferred

Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी और दुखद खबर अभी-अभी सामने आई है। जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अचानक सीढ़ी का हिस्सा भरभराकर ढह जाने से एक मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल परिसर में कोहराम मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कैसे हुआ यह हादसा?

यह पूरी दुर्घटना जिले के प्राथमिक विद्यालय पासबान टोला में बुधवार को उस समय हुई जब बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक स्कूल की सीढ़ी की रेलिंग का हिस्सा कमजोर होकर भरभराकर नीचे आ गिरा। इस अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दुर्घटना में नौ साल की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bareilly: किसानों के 70 करोड़ अदा करने के लिये 180 करोड़ की नवाबगंज मिल बेचेगी सरकार, खरीदार की तलाश तेज

मची अफरा-तफरी और घायलों का इलाज

हादसे के तुरंत बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। भयानक आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और स्कूल के सहयोग से सभी घायल बच्चों को फौरन नजदीकी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में सभी घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

पुलिस नोटिस के अगले ही दिन मर्डर, ठाणे में अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने वाले UBT नेता की हत्या, पूरे शहर में नाकाबंदी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...

Location :  Khagaria

Published :  30 September 2026, 12:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement