गन्ने के खेत में मिला सड़ा-गला शव, पौहरिया गांव में फैली सनसनी; हत्या की आशंका गहराई
महराजगंज के घुघुली थाना क्षेत्र के पौहरिया गांव में गन्ने के खेत से एक अज्ञात अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।