लगातार जानें ले रहे हैं खनन में जुटे डंपर, स्कूटी सवारों को कुचला, ऐसे हुई दुर्घटना

उत्तराखंड में खनन कार्यों में जुटे वाहन सड़कों पर बड़ी निर्ममता से आम लोगों और बेजुबान जानवरों की जानें ले रहे हैं। शुक्रवार को खनन से लदे डंपर ने देहरादून में वन गुज्जरों के मवेशियों को रौंद दिया, तो आज शनिवार को हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 February 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Nainital: उत्तराखंड में खनन कार्य में लगे वाहनों का आतंक थम नहीं पा रहा है। आज शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसा बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के सामने हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर हुआ है।

इससे पहले शुक्रवार को राजधानी देहरादून के आद्दूवाला में खनन से लदे डंपर ने वन गुज्जरों के मवेशियों को रौंद दिया। 40 से ज्यादा मवेशी इस हादसे की चपेट में आए, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि बेरीपड़ाव निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली 22 वर्षीय नेहा कांडपाल, जो ड्यूटी पर जा रही थीं, रास्ते में मिल गईं। कार्तिक ने उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।

देहरादून के आद्दूवाला में सड़क हादसा

जैसे ही वे दोनों बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के सामने हाईवे पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

लव जिहाद विवाद में बड़ा मोड़: नैनीताल कोर्ट के फैसले ने बदल दी कहानी, जानें क्या था दीक्षा हत्याकांड?

हादसे से दुखी हैं लोग

बताया जाता है कि मृतक कार्तिक कांडपाल के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग भी इस घटना से बहुत दुखी हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि खनन कार्यों में लगे हुए वाहन पिछले कई वर्षों से राज्य के विभिन्न जगहों पर लोगों को कुचलते आ रहे हैं, लेकिन इन शासन-प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

हादसों का हाइवे

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे पर सही जगह कट नहीं होने के कारण लोगों को उल्टी दिशा से आना-जाना पड़ता है, जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि हाईवे पर बने कई कट नियमों के विरुद्ध हैं, जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है।

जहां होना था सीएम का कार्यक्रम, वहां कार में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 28 February 2026, 2:27 PM IST

Advertisement
Advertisement