अमेठी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना के कन्हई का पुरवा गांव के बाहर बाग में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 February 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना के कन्हई का पुरवा गांव के बाहर बाग में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कन्हई का पुरवा निवासी राजकुमार 36 वर्ष पुत्र वीरेंद्र कुमार का शव गाँव के बाहर बाग में रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के लोग बाहर बाग की तरफ गये। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन रोते बिलखते दिखाई पड़े।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट हेतु भेज दिया है।पुलिस की प्रारम्भिक जांच में आत्म हत्या प्रतीत हो रही है।फिलहाल अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए जांच कर रही है।

Haridwar Crime: मंगलौर नहर पटरी हत्याकांड का खुलासा, 5 दिन के भीतर सुलझी गुत्थी, जानें पूरा मामला

परिजनों के अनुसार राजकुमार रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। बीते शुक्रवार को ही अपने गांव लौटे थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह घर से बाहर निकले थे। रविवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश की तो गांव के पास स्थित एक बाग में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी अभी अहमदा बाद में ही है।

सोनौली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस ने साइकिल सवार को रौंदा, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक मुंशी गंज शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु पंचनामा भरवा कर भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच में आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है।

Location : 
  • Uttar Pradesh

Published : 
  • 22 February 2026, 3:08 PM IST

Advertisement
Advertisement