9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 4G, 6300mAh बैटरी के साथ ली एंट्री, जानें इसकी खासियत

Realme ने भारत में P4 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 6300mAh बैटरी, 12GB वर्चुअल रैम और IP54 रेटिंग मिलती है, लेकिन इसमें 5G सपोर्ट नहीं है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 February 2026, 4:40 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Realme P4 Series का हिस्सा है और 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। हालांकि, 4G सपोर्ट के साथ आने की वजह से यह फोन ऐसे समय में लॉन्च हुआ है जब इसी प्राइस रेंज में कई कंपनियां 5G स्मार्टफोन दे रही हैं। ऐसे में इसकी कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"Realme P4 Lite 4G को दो वेरिएंट में उतारा गया है। बेस वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की पहली सेल 24 फरवरी 2026 से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिजाइन की बात करें तो यह डिवाइस कई आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। साथ ही, फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"इस फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलती हैं। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लंबी बैटरी लाइफ के चलते यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"हालांकि, 9,999 रुपये की कीमत में 4G फोन लॉन्च करना कंपनी के लिए चुनौती भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसी रेंज में कई ब्रांड 5G स्मार्टफोन ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह डिवाइस भारतीय बाजार में कितना प्रभाव छोड़ पाता है। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 20 February 2026, 4:40 PM IST

Advertisement
Advertisement