Car Care Tips: पुरानी कार को ऐसे बनाएं फिट, जानिए कार की उम्र बढ़ाने के आसान तरीके

पुरानी कार के साथ लापरवाही बढ़ती है, जिससे परेशानियां आती हैं। नियमित देखभाल से आप बैटरी, टायर, इंजन ऑयल और लाइट्स को सही रख सकते हैं। जानिए चार आसान कार केयर टिप्स, जिससे कार लंबे समय तक सुरक्षित और चालू रहे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 February 2026, 2:46 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"जैसे-जैसे कार पुरानी होती है, मालिक अक्सर इसकी देखभाल में लापरवाही करने लगते हैं। इससे छोटी-मोटी परेशानियां बड़ी समस्याओं में बदल जाती हैं। बैटरी, टायर, इंजन ऑयल और लाइट्स पर ध्यान देकर आप अपनी कार की उम्र बढ़ा सकते हैं और सुरक्षित, परेशानी-फ्री ड्राइविंग सुनिश्चित कर सकते हैं। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"जब कार पुरानी होती है, तो बैटरी की क्षमता कम होने लगती है। आमतौर पर कार की बैटरी की उम्र तीन से चार साल होती है। लेकिन यदि समय-समय पर बैटरी का ध्यान रखा जाए, तो इसकी उम्र बढ़ाई जा सकती है। नियमित जांच और सफाई से बैटरी जल्दी खराब होने से बचाई जा सकती है। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"टायर की देखभाल करना भी जरूरी है। अगर टायर में हवा का प्रैशर कम हो और कार चलाएं, तो टायर जल्दी खराब हो सकता है। साथ ही इंजन पर अतिरिक्त भार पड़ता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है। टायर का प्रैशर हर तीन-चार दिन में जांचें। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"कार को चलाने से पहले इंजन ऑयल की जांच जरूरी है। इससे न केवल कार लंबे समय तक परेशानी से दूर रहती है, बल्कि इंजन की उम्र भी बढ़ती है। डिपस्टिक के जरिए ऑयल का स्तर नियमित जांचें। यदि ऑयल कम हो या उसमें गंदगी दिखाई दे, तो समय रहते बदलाव करवा सकते हैं। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"कार की लाइट्स दिन और रात दोनों समय काम करती हैं। कई बार लापरवाही के कारण लाइट्स खराब हो जाती हैं, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर कार चलाते हैं। खराब लाइट से न केवल पुलिस द्वारा चालान का खतरा रहता है, बल्कि सड़क पर दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ जाता है। सभी हेडलाइट, ब्रेक और इंडिकेटर लाइट्स की नियमित जांच करें और जरूरत होने पर तुरंत बदलवाएं। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"कार की नियमित देखभाल न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाती है, बल्कि बड़े खर्च से भी बचाती है। बैटरी, टायर, इंजन ऑयल और लाइट्स पर ध्यान देने से कार लंबे समय तक सही स्थिति में रहती है। छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपनी कार की परफॉर्मेंस और सुरक्षा दोनों बनाए रख सकते हैं। यह नियमित आदतें वाहन की जीवन अवधि को लंबा करती हैं और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 February 2026, 2:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement