Live Now

India vs NED Live: टीम इंडिया ने जीता टॉस, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 February 2026, 7:11 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 18 Feb 2026 08:40 PM (IST)

      शिवम और हार्दिक की दमदार अर्धशतकीय साझेदारी

      शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।

    • 18 Feb 2026 08:35 PM (IST)

      शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक

      शिवम दुबे 25 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने 5 छक्के औऱ 2 चौके लगाए।

    • 18 Feb 2026 08:31 PM (IST)

      16वें ओवर में बनाए 15 रन

      नीदरलैंड्स के रुलॉफ़ वैन डर मर्व द्वारा डाले गए पारी के 16वें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ओवर में टीम ने तीन सिंगल और दो जोरदार छक्कों की मदद से कुल 15 रन हासिल किए।

    • 18 Feb 2026 08:24 PM (IST)

      हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे क्रीज पर

      भारत की बल्लेबाजी ने अब तक稳ती दिखाई है। 15 ओवर खेल चुके भारत ने 4 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब हार्दिक पंड्या 5 और शिवम दुबे 26 रन की पारी खेल रहे हैं।

    • 18 Feb 2026 08:14 PM (IST)

      13.2 ओवर में सूर्या कुमार यादव आउट

      सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 रन बनाए। शिवम दुबे 23 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाए।

    • 18 Feb 2026 08:02 PM (IST)

      भारत ने 11 ओवर में बनाए 76 रन

      भारतीय टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 23 और दुबे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले 5 ओवर में भारत ने सिर्फ 25 रन बनाए हैं।

    • 18 Feb 2026 07:49 PM (IST)

      तिलक वर्मा कैच आउट

      भारतीय कप्तान का कैच छोड़ने का बाद नीदरलैंड ने वापसी करते हुए तिलक वर्मा का शानदार कैच लपककर उन्हे 31 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। ताजा स्कोर 70 रन पर तीन विकेट हैं।

    • 18 Feb 2026 07:47 PM (IST)

      भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान, नीदरलैंड ने छोड़ा आसान कैच

      भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को मात्र 14 रन के स्कोर पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इस समय देश के करोड़ों लोगों की नजर इस मैच पर है।

    • 18 Feb 2026 07:29 PM (IST)

      पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 51/2

      भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 51/2 हैं।

    • 18 Feb 2026 07:15 PM (IST)

      दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

      भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है। नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को एकादश में जगह दी है।

    • 18 Feb 2026 07:13 PM (IST)

      दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

      भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक अमेरिका, पाकिस्तान और अब नीदरलैंड के खिलाफ जीरो पर आउट हुए।

New Delhi: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन। तिलक और ईशान की ताबड़तोड़ शुरुआत। पल पल के अपडेट देखने के लिए पढ़ते रहे डाइनांमाइट न्यज़।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत (प्लेइंग XI): इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 February 2026, 7:11 PM IST

Advertisement
Advertisement