हिंदी
New Delhi: तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित Bihar Development Summit 2026 का भव्य कार्यक्रम देशभर से आए लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस आयोजन में खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में रह रहे बिहारवासियों को एक मंच पर जोड़ने की पहल की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh और बिहार के डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार के विकास, निवेश की संभावनाओं और युवाओं के लिए नए अवसरों पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है और प्रवासी बिहारियों की भूमिका इसमें बेहद अहम है।
समिट में उद्यमिता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे बिहार के भविष्य को नई दिशा देने का संदेश दिया गया।
Location : New Delhi
Published : 22 February 2026, 6:53 PM IST
Topics : Bihar Development Summit giriraj singh Investment Summit Talkatora Stadium Vijay Kumar Sinha
No related posts found.