नैनीताल होटल डेथ मिस्ट्री सुलझी, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानें कैसे हुई मौत…

नैनीताल में घूमने आए 20 वर्षीय सुमित सिंह की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से दवाइयों के रैपर और सिरप बरामद हुए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Nainital: उत्तराखड के नैनीताल घूमने आए पौड़ी जिले के सतपुली निवासी एक युवक की होटल के कमरे में अचानक मौत हो गई। शुरुआती जांच में दवा सेवन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महिला मित्र के साथ ठहरा था युवक

जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान सुमित सिंह (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी एक महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था और तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। दोनों ने शनिवार को शहर में घूमने के बाद रात में होटल में ही समय बिताया।

देर रात बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात सुमित की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला मित्र के अनुसार, कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। घबराई युवती ने तुरंत होटल स्टाफ को बुलाया। होटल कर्मियों की मदद से युवक को तत्काल बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बम की धमकी के बाद नैनीताल पुलिस ने खोली 3 साल पुरानी फाइल, अफसरों ने आरोपी को दी ये चेतावनी

कमरे से दवाइयों के रैपर और सिरप बरामद

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से दवाइयों के रैपर और एक सिरप की बोतल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा कोई दवा लेने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

परिवार को सूचना

घटना के तुरंत बाद महिला मित्र ने युवक के परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह सुमित के परिवार वाले नैनीताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने उन्हें पूरी जानकारी दी है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई है।

होटल का कमरा सील

तल्लीताल थाना पुलिस ने एहतियातन होटल के कमरे को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं दवा सेवन, स्वास्थ्य कारण और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने पूरे जिले में किया अलर्ट जारी, आईजी ने खुद संभाली कमान; जानें किस वजह से मचा हड़कंप

क्या यह मेडिकल इमरजेंसी थी या कुछ और?

मामले में नया एंगल यह है कि पुलिस अब यह भी जांच रही है कि युवक ने जो दवा ली वह डॉक्टर की सलाह पर थी या बिना प्रिस्क्रिप्शन के। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं, ताकि घटना से पहले की गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार की जा सके।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 22 February 2026, 6:22 PM IST

Advertisement
Advertisement