हिंदी
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में वायरल वीडियो में टाइगर ने भारी भरकम गाय को झटके में उठाकर जंगल की ओर ले जाते हुए दिखाया। पर्यटक इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद कर हैरान रह गए।
टाइगर ने भारी गाय को उठाकर घने जंगल में ले गया (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Jaipur: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शक्तिशाली टाइगर भारी भरकम गाय को अपने जबड़ों में दबाकर एक झटके में जंगल की ओर ले जा रहा है। इस दृश्य को कथित तौर पर जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया है। टाइगर की ताकत, फुर्ती और चौकसपन को देखकर wildlife प्रेमी और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों दंग रह गए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर ने एक बड़ी गाय का शिकार किया हुआ है। गाय का आकार और वजन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हल्का शिकार नहीं है। लेकिन टाइगर ने बिना किसी परेशानी के उसे अपने जबड़ों में दबाया और एक झटके में जंगल की ओर बढ़ गया। यह दृश्य दर्शाता है कि जंगल में जीवित रहने के लिए टाइगर की ताकत और कुशलता किसी चुनौती से कम नहीं।
पर्यटक सफारी गाड़ियों में बैठे इस पूरे नजारे को रोमांचित होकर कैमरे में कैद कर रहे थे। जैसे ही टाइगर को पर्यटकों की मौजूदगी का एहसास हुआ, उसने अपनी गति तेज कर दी और शिकार को लेकर घने जंगल की ओर बढ़ गया।
वीडियो में टाइगर बिल्कुल शांत लेकिन चौकस नजर आता है। वह हर गतिविधि पर नज़र रख रहा है और किसी भी खतरे का तुरंत अंदाजा लगा सकता है। जैसे ही आसपास हलचल का अनुमान हुआ, वह बिना समय गंवाए अपने शिकार को लेकर आगे बढ़ गया।
रणथंभौर से आए इस वीडियो को The Ranthambore National Park Safari नाम के फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। wildlife प्रेमियों और यूजर्स ने टाइगर की ताकत की जमकर तारीफ की।
Viral Video: हाईवे पर लड़कियों ने किया ऐसा कारनामा, देखकर दंग रह गए लोग
इस वीडियो ने यह भी याद दिलाया कि जंगल में जीव-जंतु अपने प्राकृतिक नियमों के अनुसार जीते हैं। टाइगर जैसी शिकारी प्रजातियां जंगल में जीवन और मृत्यु के इस चक्र को नियंत्रित करती हैं। भारी और शक्तिशाली होने के बावजूद, टाइगर अपनी फुर्ती और चालाकी के लिए जाना जाता है।