गाजियाबाद में बवाल: देर रात में दो युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार देर रात दो युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। आपसी कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 February 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: देर रात जब सड़कें शांत होनी चाहिए थीं, उस वक्त गाजियाबाद के इंदिरापुरम में माहौल अचानक तनाव और हंगामे में बदल गया। बीच सड़क पर दो युवतियां इस तरह भिड़ीं कि देखने वालों की भीड़ लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। किसी ने मोबाइल निकाला,तो किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

आपसी कहासुनी से बढ़ा मामला

मामला गाजियाबाद के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। मंगलवार देर रात दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई फिर गाली-गलौज का दौर चला और अचानक दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिया। सड़क पर चल रहे लोग रुक गए और कुछ ही मिनटों में वहां भीड़ जमा हो गई।

बीच सड़क पर मारपीट

झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों युवतियां बीच सड़क पर एक-दूसरे को धक्का देतीं और मारती नजर आईं। हैरानी की बात ये रही कि ज्यादातर लोग बीच-बचाव करने की बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे। आसपास खड़े लोगों में से कुछ ने उन्हें अलग करने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों काफी देर तक एक-दूसरे पर भड़की रहीं।

गाजियाबाद में हमेशा के लिए सो गई बिहार की चांदनी, मां की मौत से बेखबर रही 18 महीने की मासूम, पढ़ें पूरा मामला

साथियों ने कराया शांत

करीब काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद दोनों युवतियों के कुछ साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने-बुझाने के बाद दोनों को अलग किया और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ छंटी और सड़क पर यातायात सामान्य हुआ।

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: हादसे के वक्त तीसरी औरत के साथ था बच्चियों का पिता, फ्लैट नंबर 907 की कहानी बनी सिरदर्द

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। अगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों युवतियां सड़क पर मारपीट करती नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 18 February 2026, 3:56 PM IST

Advertisement
Advertisement