बेटे की चाहत का उठाया घिनौना फायदा, गोरखपुर में झाड़-फूंक की आड़ में महिला का शोषण करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के आरोपी नदीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे महुआडाबर के पास से दबोच लिया।

Gorakhpur: खजनी थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला को बेटा पैदा होने का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने उसे महुआडाबर के पास पड़िया पुल से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम अंसारी (26) पुत्र समीउल्लाह अंसारी, निवासी रामपुर मलौली, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना खजनी में मुकदमा अपराध संख्या 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 352 और 351(3) तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें - Gorakhpur SIR: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो अभी करें ये काम, डीएम ने 8 बूथों पर पहुंचकर दिए निर्देश

झाड़-फूंक के बहाने मजार पर बुलाने का आरोप

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि अभियुक्त उसे झाड़-फूंक के बहाने मुबारक खान शहीद मजार पर बुलाता था। वहां बेटा पैदा होने का प्रलोभन देकर उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब महिला ने आगे शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें - Gorakhpur SIR: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो अभी करें ये काम, डीएम ने 8 बूथों पर पहुंचकर दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:25 बजे पुलिस टीम ने पड़िया पुल, महुआडाबर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के निर्देश पर चली कार्रवाई

एसएसपी डॉ कौस्तुभ निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पूरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष यादव और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 October 2026, 5:23 PM IST

Related News

Advertisement