मिर्जापुर में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल! युवक की पिटाई के बाद हालत गंभीर

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र में प्रेमिका के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक की चार युवकों ने कथित तौर पर लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से पिटाई कर दी। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 October 2026, 8:12 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया। यहां प्रेमिका के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक की चार युवकों ने कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थानीय थाने से करीब पांच सौ मीटर पूरब तिराहे के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जिगना पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिवार से जुड़े लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि युवक के परिजनों को पुलिस के साथ घटनास्थल की ओर आते देखकर हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोंई ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

औरंगाबाद में शराब की दुकान पर महिलाओं का हल्लाबोल, गांव का माहौल बिगड़ने का लगाया आरोप

एक साल से बहन की ससुराल में रह रही थी युवती

बताया गया कि युवती विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह बीते करीब एक साल से जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन की ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भंजनपुर गांव निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों के प्रेम संबंधों को लेकर युवती की बहन के परिवार वाले नाराज थे। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई गई। इसके बाद युवती के बुलाने पर जिगना पहुंचे युवक के साथ मारपीट की गई। हालांकि, घटना से जुड़े सभी आरोपों और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

नौकरी का झांसा देकर 40 लोगों से 30 लाख की ठगी का आरोप, झांसी में आरोपी गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोंई में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घायल युवक को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  24 October 2026, 8:12 PM IST

Advertisement