Gorakhpur: प्यार करने की ऐसी सजा मिली कि कांप उठा पूरा गांव
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में कथित प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।